पहली अप्रैल को सिलीगुड़ी गांधी मैदान में दिखेगा राजस्थान का घूमर नृत्य

"आओ पूजा गणगौर" उत्सव होगा रंगारंग, तैयारी अंतिम चरण में

 

अशोक झा, सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी जो पूर्वोत्तर भारत का प्रवेशद्वार है। यहां के वार्ड आठ स्थित गांधीमैदान में पहली अप्रैल को राजस्थान देखा जा सकता है। मौका है गणगौर “उत्सव आओ पूजा गणगौर”। उत्सव और उसकी तैयारियों को लेकर वार्ड आयुक्त शालनी डालमिया, वीणा अग्रवाल, अमृता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल आदि ने विस्तार से जानकारी दी। डालमिया ने बताया राजस्थानियों के लिए गणगौर व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत विशेष रूप से महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए करती हैं। होली के बाद 16 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार का समापन पहली अप्रैल को रंगारंग उत्सव के साथ होगा। गणगौर का विसर्जन गाजे बाजे के साथ होगा। गांधी मैदान में गणगौर का पूजा और विसर्जन सुबह सात बजे से तीन बजे तक होगा। उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी है। जो महिलाएं 16 श्रृंगार कर सबसे अच्छे सजे धजे होंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इस व्रत को कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को अच्छे वर की प्राप्ति के लिए आयोजित करती हैं। ‘गणगौर’ शब्द दो भागों से मिलकर बना है – ‘गण’, जो भगवान शिव को दर्शाता है, और ‘गौर’, जो माता पार्वती का प्रतीक है। आयोजकों का कहना है कि राजस्थान के लोग प्रदेश से दूसरे राज्यों में जा बसे है वह अपनी परंपरा ना भूले इसका ध्यान रखा जा रहा है।

Back to top button