चार पहिया वाहन में स्कूटी फसने से दो छात्राएं घायल

चार पहिया वाहन में स्कूटी फसने से दो छात्राएं घायल

उप्र बस्ती जिले में हर्रैया थानाक्षेत्र के रेहरवा गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने स्कूटी सवार छात्राओं को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद छात्राएं दूर जा गिरीं और स्कूटी उस वाहन में फंस गई। जिसे घसीटते हुए करीब एक ‌किलोमीटर तक ले गया। घटना में स्कूटी सवार दो छात्राएं गम्भीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे उनके परिवार के लोग दोनों छात्राओं को अस्पताल ले गए।

हर्रैया थाना क्षेत्र के पिनेसर गांव की रहने वाली अनुष्का साहनी और दुबौलिया थाना क्षेत्र की सिटकिहवा की रहने वाली सान्या नीट की तैयारी के लिए प्रतिदिन कोचिंग जाती हैं। बृहस्पतिवार सुबह दोनों छात्राएं स्कूटी से कोचिंग जाने के लिए निकलीं। सुबह सात बजे महराजगंज से दुबौलिया रोड पर थाना क्षेत्र के रेहरवा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। घटना में अनुष्का साहनी (16) पुत्री अशोक साहनी और सान्या (17) पुत्री कृष्ण चन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। वाहन चालक स्कूटी को घसीटते हुए एक किलोमीटर दूर रौताईंनपुर गांव तक चला गया। वहां पर फंसी स्कूटी छुड़ाकर चालक गाड़ी लेकर भाग गया।घायल दोनों छात्राओं को पहले कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनोंछात्राओं का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button