सुबह मिला लोअर बागडोगरा में बलराम मंडल का शव
पुलिस जुड़ी जांच में, शव को भेजा गया नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज

अशोक झा, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के बागडोगरा थाना क्षेत्र के लोअर बागडोगरा में मॉर्निंग वॉक में लोगों ने मस्जिद पाड़ा मैदान में एक व्यक्ति का शव देखा। पुलिस को सूचना दी। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। काफी देर बाद उसकी पहचान बलराम मंडल श्रीकॉलोनी के निवासी के रूप में सामने आया।पारिवारिक सूत्र एवं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि मृत व्यक्ति हर दिन की तरह अपने घर बीते दिन नहीं लौटा जिसके बाद उसकी खोजबीन चल रही थी।सुबह स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा उनके घर तक खबर पहुंची कि उनके घर का व्यक्ति बलराम मंडल ठीक मस्जिद पाड़ा नजदीक़ माठ पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। प्राथमिक अनुमान है कि वह हार्ड अटैक से मारा गया है। या उसके मृत्यु की पीछे कोई दूसरा बजा है। पुलिस जांच कर रही है।