पार्टी लम्बे एवं लगातार संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते आज पार्टी बन गया वट वृक्ष : सांसद राजू विष्ट

आज पार्टी कार्यालय में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

 

अशोक झा, सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी लम्बे एवं लगातार संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते आज पार्टी वट वृक्ष के रूप में है। भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद राजू विष्ट ने कहा कि राष्ट्र प्रथम को धुरी मानने वाली भाजपा ने कभी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को सशक्त बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। विष्ट ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विचारधारा की जानकारी दी। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरुण मंडल की अध्यक्षता में हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा गया कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की बदौलत आज विकास कार्यों की रफ्तार में असाधारण रूप से तेजी आई है। जिन उद्देयों के लिए भाजपा का गठन हुआ, उसी पर संगठन कार्य कर रहा है। कहा कि जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखजी, एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भाजपा के पहले अध्यक्ष पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जिन राष्ट्रवादी सिद्धांतों के साथ संगठन का गठन किया था, भाजपा उसी के अनुरूप देशहित में निर्णय लेकर आगे बढ़ रही है।

Back to top button