उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में घुसा जंगली हाथी, दहशत का माहौल
वन विभाग की टीम उसे हटाने की लगातार कर रही कोशिश

अशोक झा, सिलीगुड़ी: आज अहले सुबह उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में घुसा हाथी! हालांकि सुबह हो चुकी है, हाथी अभी भी परिसर में ही है। उसे हटाने के लिए वन विभाग की टीम लगातार कोशिश कर रही है। उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में हाथी के प्रवेश करने पर लोगों में जहां दहशत का माहौल है वही अब विपक्ष राज्य सरकार पर इसको लेकर तंज कस रहा आहे। विरोधियों का कहना है कि बंगाल में शिक्षकों के साथ अन्याय और शिक्षा व्यवस्था चौपट होगी तो क्या विश्वविद्यालय में छात्र पढ़ने आयेंगे। अब इसी प्रकार जंगल से जानवर स्कूल कॉलेज में आयेंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार अहले सुबह एक हाथी उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय परिसर में घुस आया। हाथी को देखकर पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। हाथी को देखकर कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया और कई लोग घबराकर परिसर में घुस गए। हालांकि, बाद में हाथी परिसर से सटे जंगल में घुस गया।वन विभाग के अधिकारी सुबह-सुबह उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय पहुंच गए। उन्होंने हाथी की खोज शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक हाथी परिसर में ही मौजूद है। उसे हटाने की लगातार कोशिश की जा रही है।