सिलीगुड़ी के सेठ श्रीलाल मार्केट में अवैध निर्माण को नगर निगम ने किया ध्वस्त

 

अशोक झा,सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी नगर निगम लगातार अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला रखा है। शुक्रवार को सिलीगुड़ी के सेठ श्रीलाल मार्केट में एक इमारत के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कुछ दिन पहले नगर निगम ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की थी। इसके बाद भवन मालिक को नोटिस दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी मालिक ने अवैध निर्माण नहीं ढहाया। सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारी शुक्रवार को पुलिस के साथ इलाके में पहुंचे। इसके तुरंत बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम के इस निर्णय से सेठ श्रीलाल मार्केट व्यापारी संघ खुश है। व्यापारिक संगठन के सचिव खोकन भट्टाचार्य ने मांग की कि बाजार में और अधिक अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाए। हालांकि, इमारत के मालिक ने दावा किया कि इमारत पुरानी होने के कारण मरम्मत का काम चल रहा था। कोई अवैध निर्माण नहीं किया जा रहा था।

Back to top button