फांसीदेवा में ब्राउन शुगर की तस्करी करते दंपति गिरफ्तार

 

अशोक झा, सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी अनुमंडल के फांसीदेवा प्रखंड के फांसीदेवा थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद फांसीदेवा के नयाहाट इलाके में छापेमारी की। यहां से ऑटो सवार दंपति को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के नाम मोहम्मद अलीमुद्दीन और बेरफुल बेगम हैं। उसके पास से 91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक चार पहिया यात्री ऑटो की तलाशी ली गई। ऑटो में सवार दो यात्रियों के बैग से ब्राउन शुगर बरामद हुई। तत्काल ही फाँसीदेवा थाने की पुलिस एक महिला व एक पुरुष यात्री को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर असली जानकारी सामने आई। पता चला है कि ब्राउन शुगर को फांसीदेवा के तंबू से चतेरहट ले जाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार लोगों के बैग से 91 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपियों के नाम मोहम्मद अलीमुद्दीन और बेरफुल बेगम हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों को आज सिलीगुड़ी उपजिला अदालत भेज दिया गया। और उस थाने की पुलिस को सारी घटनाओं की जांच के लिए लगा दिया गया।

Back to top button