देश में मॉक ड्रिल के साथ आज हवाई युद्धाभ्यास भी

 

अशोक झा, नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच जहां तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, वहीं दोनों देश लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। भारत के गृह मंत्रालय ने 7 मई को पूरे देश में मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है।इसी दिन भारत हवाई युद्धाभ्यास भी करने जा रहा है। इसके लिए भारत ने नोटम (NOTAM- Notice to Air Man) जारी किया है। यह युद्धाभ्यास पाकिस्तान की सीमा के दक्षिणी हिस्से के पास किया जाएगा।देश भर के 294 चिह्नित जिलों में 7 मई को बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के आयोजन का निर्देश दिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति, विशेष रूप से हवाई हमले या अन्य हमलों से निपटने के लिए तैयार करना है। यह ड्रिल नागरिकों को सुरक्षा उपायों, निकासी प्रक्रियाओं और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करने पर केंद्रित होगी। ऐसे में पश्चिम बंगाल में कहां-कहां होगा मॉकड्रिल और कहां-कहां बजेगा सायरन इस बात की जानकारी पहले ही रिपोर्ट में दे दी गई है। युद्ध के जानकार तो यह मान रहे है कि कल का दिन ही पाकिस्तान के लिए भारी है।

Back to top button