कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों पर कर रही काम -पूर्व विधायक अंबिका सिंह

कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों पर कर रही काम -पूर्व विधायक अंबिका सिंह

उप्र बस्ती जिले में कांग्रेस कार्यालय पर बुद्घवार को पार्टी के 138वी स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व विधायक अंबिका सिंह रहे कहा कि अपने स्थापना से आज तक लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों पर काम कर रही है। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नही किया। पार्टी के लिए देश और नागरिक का सम्मान सर्वोपरि है।कहा कि वर्तमान सरकार कुछ लोगों के लिए काम कर रही है। देश व नागरिक हासिए पर हैं। लोगों का आह्वान किया कि वे नफरत व भेदभाव की लोकतांत्रिक विरोधी राजनीति को हतोत्साहित करने के लिए आगे आएं, वरना लोकतंत्र बचाना मुश्किल होगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अफसरयू अहमद, पीसीसी सदस्य प्रेम शंकर द्विवेदी, नोमान अहमद आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर ज्ञानेंद्र पांडेय, साधूसरन आर्य, नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, जेपी अग्रहरि, मो. रफीक खां, आदित्य त्रिपााठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button