अयोध्या में साल के पहले दिन उमडा आस्था का सैलाब
अयोध्या।
राम नगरी में साल के पहले दिन उमडा आस्था का सैलाब। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे धर्म नगरी अयोध्या। वर्ष के प्रथम दिन भगवान के आशीर्वाद के साथ शुरू कर रहे हैं साल का पहला दिन। भगवान राम लला हनुमानगढ़ी समेत राम नगरी के मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़। प्रशासन ने सुरक्षा के किए व्यापक इंतजाम। मंदिरों के आसपास लगाई गई बैरिकेडिंग। शहर में लागू किया गया है रूट डायवर्जन। प्रशासन अलर्ट सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को भी रखा जा रहा है ध्यान। पिछले वर्ष को देखते हुए इस बार की गई है व्यापक तैयारियां। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की है उम्मीद। मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों में युवाओं की संख्या है ज्यादा।