बालाजी होटल में रविवार को 15वां सवामनी हवनोत्सव का आयोजन

बालाजी होटल में रविवार को 15वां सवामनी हवनोत्सव का आयोजन

उप्र बस्ती जिले में मेहन्दीपुर बालाजी सेवक मंडल बस्ती की ओर से स्टेशन रोड स्थित बालाजी होटल में रविवार को 15वां सवामनी हवनोत्सव का आयोजन किया गया। बालाजी सरकार के सजे दरबार में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। भजन की बहती रसधारा में श्रद्धालु झूमते नजर आए। बालाजी के दरबार में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर व आसपास के जिलों से श्रद्धालु पहुंचे थे। कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति के बीच जयकारे लगते रहे।आकर्षक ढंग से सजे बाला जी दरबार में कष्ट निवारण और मनोकामना की पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगायी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन तो दूसरी तरफ भजनों की प्रस्तुति होती रही। सुबह सुंदरकांड से बालाजी का दरबार सजा और शाम को हवनोत्सव कार्यक्रम के संपन्न होने तक चला। बालाजी का भव्य श्रृंगार देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य गेट पर प्रवेश करते ही हनुमान जी के दरबार में पहले अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए हाजिरी लगाई। फिर बालाजी की भव्य झांकी के दर्शन किए। गोंडा से आए भजन गायक पंकज निगम के साथ ही बस्ती के सुखदेव मल्होत्रा, निखिल साहू, धीरज सरीन, सचिन गुप्ता, गौरव तुलस्यान ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल का भक्तिमय बना दिया। बंगरा महाराज से मिलकर श्रद्धालुओं ने आर्शीवाद भी प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button