विश्व प्रसिद्ध भगवान घनश्याम महाराज स्वामी नारायण मन्दिर छपिया धाम मे श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया 

ढोल नगाड़ो घंटा घरियारीआतिशबाजी और अबीर गुलाल से पूरा मंदिर परिसर राममय हो गया

गोण्डा। विश्व  प्रसिद्ध भगवान् घनश्याम महाराज की जन्म स्थली स्वामिनारायण मंदिर छपिया धाम में पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।अन्न कूट छप्पन भोग दर्शन महोत्सव और महा अभिषेक किया गया । दोपहर के बारह बजते ही ढोल नगाड़ो घंटा घरियारीआतिशबाजी और अबीर गुलाल से पूरा मंदिर परिसर राममय हो गया। भयै प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी का संगीतमय स्वर वाचन किया गया।संतो ने पवित्र नारायण सरोवर से जल लाकर कर पंचामृत,फलों,अन्न के रस और केसर से महा अभिषेक किया गया। भगवान का दिव्य  स्वर्ण श्रृंगार किया गया है।नये वस्त्र पहनाकर घनुष वाण धारण कराया गया। मंदिर के महंत देव स्वामी  गुरु जगत प्रकाश स्वामी, और कोठरी विष्णु स्वामी महराज ने महा आरती करायी। सुबह से ही मंदिर में हजारो की संख्या मे भक्तों की भीड़ लगी रही। प्रसाद वितरण किया गया। मसकनवा कस्बे के राम जानकी मंदिर में जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने सोहर गा कर खुशियां मनायी।महंत स्वामी ने कहा कि भगवान राम की मर्यादा से सभी को सीख लेना चाहिए।  हरि भक्तों ने पंडित प्रहलाद तिवारी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया।महंत स्वामी देव प्रकाश दास, गुरू जगत प्रकाश दास, कोठरी विष्णु स्वामी सहित मन्दिर मे उपस्थित भक्तो ने बढ़चढ़कर श्रद्धा के साथ भगवान का गुणगान करते हुए समर्पित भाव प्रकट किए।

  • मन्दिर सुरक्षा व्यवस्था में सीओ मनकापुर संजय तलवार, प्रभारी निरीक्षक छपिया सतानंद पांडे, रवि कुमार यादव अश्विनी कुमार के साथ भारी सुरक्षा बल और महिला आरक्षी  मंदिर में तैनात रहे बनाए ।।

Back to top button