नोएडा में चार दिन में कोरोना केस हो रहे डबल 206 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या, 24 घंटे में आए 47 नए केस

 

नोएडा। नोएडा में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज चार दिन में केस डबल हो रहे है। 1 अप्रैल को सक्रिय मामलों की संख्या 102 थी वहीं 5 अप्रैल को सक्रिय मामले बढ़कर डबल 206 हो गए है। 24 घंटे में 47 नए केस सामने आए है। जबकि 41 मरीज ठीक हुए है। आठ मरीज भर्ती है। बाकी का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा के डीएम ने एकीकृत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18004192211 जारी किया है। इस कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन मरीजों पर पूरी नजर रखी जा रही है। हालांकि मरीजों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए ये तय है कि आगामी एक सप्ताह में मरीजों का आकड़ा 500 के पार जा सकता है।

नोएडा में XBB.1 वैरियंट जिम्मेदार
यहां तेजी से बढ़ रहे कोविड केस के ओमीक्रान का सब वैरियंट XBB.1 जिम्मेदार है। हालिया मामलों के जीनोम एनालिसिस से यह बात सामने आई है। नोएडा में अधिकांश मरीजों में ये सब वैरियंट ही है। इसके अलावा XBB.1.5, XBB.2.3 सब वैरियंट के मरीज भी है। XBB.1 तेजी से संक्रमण को फैलाता है। यदि सावधानी नहीं बरती तो ये कोराना की नई लहर का रूप ले सकता है। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने लोगों से अपील की वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे। साथ ही भीड़ भाड़ वाले एरिया में न जाए। वे मास्क पहले ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

वैरियंट के अटैक करने पर दिखेंगे ये लक्षण
मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, नए सबवेरिएंट के लक्षण काफी हद तक ओमीक्रोन के पिछले वेरिएंट्स जैसे ही हैं।
तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, सिर में दर्द, सर्दी जैसे लक्षण आम हैं। सूंघने और टेस्‍ट करने की क्षमता नहीं जाती और जा भी सकती है।
राहत की बात यह है कि ज्यादातर मरीज घर पर सिर्फ आराम करके ठीक हो जा रहे हैं।

एक सप्ताह में मरीजों की बढ़ती संख्या

दिन मरीज सक्रिय
5 अप्रैल 47 206
4 अप्रैल 66 185
3 अप्रैल 9 133
2 अप्रैल 44 136
1 अप्रैल 28 102

Back to top button