फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत में सिंगर समर सिंह के बाद साथी संजय भी गिरफ्तार

फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत में सिंगर समर सिंह के बाद साथी संजय भी गिरफ्तार
वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के आरोपी सिंगर समर सिंह के गिरफ्तारी के बाद इस मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत के दोस्त संजय सिंह को वाराणसी के आज़मगढ़ रोड के गोइठहां अंडरपास रिंग रोड से सारनाथ थाने की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। उधर आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सिंगर समर सिंह को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर ले लिया है। कोर्ट ने समर सिंह को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर पूछताछ के लिए देने का आदेश दिया है। गौरतलब है गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई थी। इस संबंध ने पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई हुई थी। सारनाथ थाने की पुलिस ने समर सिंह की सात दिन की कस्टडी रिमांड अदालत से मांगी थी। पुलिस का कहना है कि समर का मोबाइल बरामद किया जाना जरूरी है। इसके अलावा समर के लखनऊ और मुंबई स्थित ऑफिस जाकर उसके व आकांक्षा के बीच हुए वित्तीय लेनदेन व फिल्मों के करार संबंधी कागजात बरामद करना है। आकांक्ष दुबे की मां मधु दुबे की तरफ से शशांक शेखर त्रिपाठी भी पेश हुए। समर की पुलिस कस्टडी रिमांड का विरोध फौजदारी के अधिवक्ता अनुज यादव, आशीष सिंह और विकास यादव ने किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि समर की गिरफ्तारी मोबाइल की लोकेशन की मदद से ही हुई है। समर और आकांक्षा के बीच हुए वित्तीय लेनदेन और फिल्मों के करार संबंधी कागजात हमारी ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऐसे में समर सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने का कोई औचित्य नहीं है।

Back to top button