स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
उप्र बस्ती जिले में आजादी के 75वी वर्षगॉठ पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूलों ने प्रभातफेरियां निकाली। भारत माता के जयकारा से वातावरण गूंज उठा। आयुक्त कार्यालय पर मंडलायुक्त गोविंदराजू एनएस ने राष्ट्रीयध्वज फहराया, राष्ट्रगान गाया गया तथा उन्होने राष्ट्रीय एकता संकल्प दिलाया। आयुक्त ने बढती आबादी को खाद्यान्न उपलब्ध कराने, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा अपनी विरासत को सुरक्षित रखने में किए गये प्रयासों की सराहना किया। उन्होने सभी ज्ञात-अज्ञात आजादी के दीवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपर आयुक्त न्यायिक बृजकिशोर तथा संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकान्त शुक्ल, उप निदेशक पंचायती राज बी.बी. सिंह, डा. शशि पाण्डेय ने भी संबोधित किया। संचालन जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। कलेक्ट्रे परिसर में डीएम प्रियंका निरंजन ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीयध्वज का अभिवादन करते हुए सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया तथा राष्ट्रीय एकता संकल्प दिलाया गया। कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। डीएम ने आजादी के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीयध्वज का अभिवादन करते हुए सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया तथा राष्ट्रीय एकता संकल्प दिलाया गया। सांसद हरीश द्विवेदी, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति व प्रमुख ने सॉउघाट ब्लाक के ग्राम पंचायत बनकसही में छत्रपति शिवाजी महाराज अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने ध्वजारोहण किया। कर्मियों व अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता संकल्प दिलाया। इस मौके पर डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।