निकाय चुनाव में बस्ती जिले में अध्यक्ष पद 24 व सभासद पद के लिए 338 लोगों का नामाकंन

निकाय चुनाव में बस्ती जिले में अध्यक्ष पद 24 व सभासद पद के लिए 338 लोगों का नामाकंन

उप्र बस्ती जिले में निकाय चुनाव के नामांकन के पांचवे दिन शुक्रवार को जिले की तीन तहसीलों में पर्चा दाखिल करने तेजी रही। हालांकि इस दौरान अध्यक्ष पद की अपेक्षा सभासद पद के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नपा समेत सभी दस निकायों से अध्यक्ष पद के लिए 24 व सभासद पद के लिए अब तक कुल 338 लोगों ने नामांकन दाखिल किया। बीते पांच दिनों के भीतर अध्यक्ष के लिए 344 ने अध्यक्ष और 1882 लोगों ने सभासद पद के लिए पर्चा खरीदा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई के सदस्य मुस्तैदी से तैनात दिखे।

निकाय———– अध्यक्ष ————-सदस्य
नपा बस्ती ———-03—————- 44
नपं बनकटी ——–01 —————-31
नपं मुंडेरवा ———04————— 46
नपं गनेशपुर ——–03————– 50
नपं नगरबाज़ार ——07————- 45
नपं गायघाट——– 00————– 09
नपं हरैया ———–00 ————-12
नपं कप्तानगंज—– 00 ————-29
नपं बभनान ———00 ————30
नपं रुधौली ———-06 ————42
कुल योग ————24————- 338

Back to top button