सदर विधायक बेवफा और सपा नेता इस क्षेत्र में वोट न मांगे का लगा पोस्टर

सदर विधायक बेवफा और सपा नेता इस क्षेत्र में वोट न मांगे का लगा पोस्टर

 

उप्र बस्ती जिले में निकाय चुनाव में नगर पालिका क्षेत्र के रामेश्वपुरी वार्ड में लगा सदर के विधायक बेवफा हैं का पोस्टर चर्चा बना हुआ है। सपा के नेता इस क्षेत्र में वोट मांगने न आएं। बैनर लगाने वाला सपा का एक कार्यकर्ता बताया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मो. अकरम जो पंचर बनाकर जीवनयापन करते हैं। वह समाज सेवा क्षेत्र में भी गहरी रुचि रखते हैं। मो. अकरम ने निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद से अपने वार्ड में पार्टी सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाने का प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन, उसे टिकट नहीं दिया गया। अकरम का दावा है कि वह पिछले 22 साल से सपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आए दिन सपा के नेता उनकी दुकान पर लंबी बैठकी करते हैं। सपा विधायक व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव से भी उनका खूब मेल-जोल है। पूर्व में वह वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ चुका है, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उसे रामेश्वरपुरी वार्ड से टिकट देने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है, कि टिकट किसी और को दे दिया गया। अब मो. अकरम ने मोहल्ले में बैनर पोस्टर लगा कर विरोध कर रहे हैं। अकरम पार्टी से बागी होकर वार्ड सदस्यके लिए पर्चा भी दाखिल कर चुके हैं।

Back to top button