दिल्ली में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का आयोजन

नई दिल्ली। भारत में संग्रहालयों में संरक्षित कलानिधियों के प्रदर्शन एवं संरक्षण, आम जनता में संग्रहालयों के प्रति रूचि व आकर्षण बढ़ाने तथा अधिक से अधिक व्यक्तियों को उनमें भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वार दिल्ली में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का आयोजन किया गया है। जिसका आज उद्घाटन प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। यह प्रदर्शनी प्रगति मैदान पर 20 मई तक चलेगी।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित भारत कला भवन संग्रहालय
द्वारा वहां बूथ संख्या 11 पर अपने संग्रह, गतिविधियों, प्रकाशन एवं कलाकृतियों के संरक्षण संबंधी कार्यों की जानकारी दी जा रही है। इस बूथ पर आज प्रधान मंत्री का आगमन हुआ है।

भारत कला भवन के बूथ पर आज आगंतुकों का तांता लगा रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने यहां के संग्रह और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के बीच भारत कला भवन के प्रभावी प्रस्तुतिकरण एवं संग्रहालय के संबंध में संपूर्ण जानकारी देने के उद्देश्य से इस एक्सपो में संग्रहालय की उप निदेशक डॉ जसमिंदर कौर के नेतृत्व में सहायक क्यूरेटर डी बी सिंह और दीपक भरथन की तीन सदस्यीय टीम वहां गयी है जो इसके साथ ही आगंतुकों और जनसामान्य को संग्रहालयों के महत्व एवं उनकी शैक्षणिक, सामाजिक व अन्य महत्व के विषयों की जानकारी दे रही है।

Back to top button