आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरकर घायल, हालत बिगड़ी
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को DDU अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से गिर गए। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। बीते एक हफ़्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सतेंद्र जैन की हालत बिगड़ी। ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं सतेंद्र जैन। सतेन्द्र जैन को LNJP अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है.