उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उदय शंकर शुक्ल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह बने मंत्री

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उदय शंकर शुक्ल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह बने मंत्री

उप्र बस्ती जिले में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अधिवेशन एवं चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। प्रेस क्लब सभागार में चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव एवं पर्यवेक्षक मार्कण्डेय राय की देख रेख में 11 पदों के लिये कुल 31 लोगों ने नामांकन किया। बाद में सभी पदों पर आम सहमति के बाद पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को 30 नवम्बर को बीएसए कार्यालय परिसर अधिवेशन में पद‌ाधिकारियों को शपथ दिलाया जायेगा।

चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव एवं पर्यवेक्षक मार्कण्डेय राय ने बताया कि उदयशंकर शुक्ल अध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, अभय सिंह यादव कोषाध्यक्ष, राजकुमार सिंह, महेश कुमार, संदेश कुमार रंजन, सूर्य प्रकाश शुक्ल, आनन्द दूबे, राजीव कुमार पाण्डेय, सरिता पाण्डेय, इन्द्रसेन मिश्र, फैजान अहमद, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, विनोद कुमार यादव उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश चौधरी संयुक्त मंत्री, रीता शुक्ला, ओंकारनाथ उपाध्याय, विवेकानन्द चौरसिया, ओम प्रकाश पाण्डेय, अब्दुल मारूफ, ओम प्रकाश कन्हैयालाल भारती, रजनीश कुमार मिश्र, हरीश चौधरी, विनोद कुमार गौतम संगठन मंत्री, कृष्णचन्द्र शर्मा, स्नेहा मिश्रा,ऋचा तिवारी प्रचार मंत्री, ज्ञान प्रताप उपाध्याय आडिटर, अश्विनी कुमार पाण्डेय एकाउन्टेन्ट चुने गये। 30 नवम्बर बुधवार को बीएसए कार्यालय पर आयोजित अधिवेशन में प्रदेश संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, महामंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के साथ ही फैजाबाद, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर आदि अनेक जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री के साथ ही सांसद हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही समस्त शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक आदि हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button