छात्रा से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
छात्रा से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले के वाल्टरगंज पुलिस ने छात्रा से रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली छात्रा को एक गेस्ट हाउस में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि सोमवार को मनौरी चौराहे के पास से पुलिस ने आरोपी विकास कुमार गिरफ्तार कर लिया है।
वाल्टरगंज इलाके की रहने वाली युवती इसी थानाक्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने आती थी। उसी दौरान एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। छात्रा का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक शहर के रौता चौराहे पर स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया। जहां उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ महीने बाद उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई। उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी झगड़ा करने लगा। एसपी के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने 28 सितंबर को केस दर्ज किया था।