अयोध्या से पहले श्रीराम मंदिर का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

अयोध्या से पहले श्रीराम मंदिर का उद्घाटन करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
सिलीगुड़ी: राम मंदिर उद्घाटन के लिए भव्य तैयारी पूरे देश में चल रही है। देश के साथ विदेशों की भी इसपर नजर लगी हुई। है। इसी बीच चर्चा है कि अयोध्या से पहले श्रीराम मंदिर का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों किया जाएगा। इस बात को लेकर आप भी हैरान हो गए ? यह सच है लेकिन गृहमंत्री यहां
श्रीराम मंदिर के बनने वाले दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार दुर्गापूजा का उद्घाटन करने बंगाल आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री 16 अक्टूबर को कोलकाता में पूजा का उद्घाटन करेंगे। बताया गया की दुर्गा पूजा के कुछ महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव की अंतिम तैयारियां शुरू हो जाएंगी। उससे पहले शाह का बांग्ला के ‘सर्वश्रेष्ठ उत्सव दुर्गापूजा ‘ में आकर जनता के साथ जनसंपर्क स्थापित करना माना जा रहा है।अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्गा पूजा में भागीदारी के जरिए भाजपा जनसंपर्क भी बढ़ाना चाहती है। दरअसल, बंगाल में दुर्गा पूजा के आयोजन में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं व मंत्रियों की विशेष उपस्थिति के मद्देनजर भाजपा इसमें पीछे नहीं रहना चाहती है। पिछले कुछ वर्षों से भाजपा भी विभिन्न पूजा कमेटियों के साथ मिलकर अपनी भागीदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इस क्रम में प्रदेश भाजपा की ओर से गृह मंत्री शाह समेत केंद्रीय स्तर के कई बड़े नेताओं को यहां दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन के लिए पत्र लिखा गया था। लेकिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते अभी ज्यादातर बड़े नेता उसमें व्यस्त हो गए हैं। इसलिए अब इसकी भरपाई करने के लिए खुद नड्डा भी आ रहे हैं। खबर है कि षष्ठी से पहले यहां आएंगे और कुछ पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे।
संतोष मित्रा स्क्वायर में बन रहा है राम मंदिर के तर्ज पर पूजा पंडाल
संतोष मित्रा स्क्वायर में राम मंदिर के तर्ज पर पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। लाइटिंग की भी खास व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि संतोष मित्रा स्क्वायर में अमित शाह का आना और पूजा पंडाल का उद्घाटन करना काफी अहम माना जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इससे पहले भी दुर्गा पूजा का बनें हैं हिस्सा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इससे पहले भी कोलकाता में दुर्गा पूजा के उद्घाटन में भाग लिया था। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद विधाननगर में एक पूजा का उद्घाटन किया था। केंद्रीय स्तर पर तृणमूल नेता ममता भाजपा विरोधी गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ के सहयोगियों में से एक हैं। प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि पूजा के अन्य दिनों में भी अन्य केंद्रीय नेताओं के आने की व्यवस्था की जायेगी। भाजपा ने वर्ष 2020 में शुरु की थी दुर्गा पूजा गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 2020 से साल्टलेक में ईजेडसीसी में दुर्गा पूजा का आयोजन शुरू किया गया था. लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद 2022 में पूजा बंद कर दी गई थी. इस बार बीजेपी विधानसभा आधारित पूजा का आयोजन करना चाहती है। गौरतलब है कि भाजपा का बंगाल की जनता के साथ जनसंपर्क स्थापित करने का यही तरीका कितना सफल हो पाता है यह तो लोकसभा चुनाव में ही नजर आएगा। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button