सामूहिक दुष्कर्म का बयान दरकिनार,अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म का बयान दरकिनार,अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

उप्र बस्ती जिले में लालगंज थानाक्षेत्र के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म मामले में बुधवार को नया तोड़ आ गया। पुलिस ने अपहरण के केस में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। इस मामले में पीड़िता की मां ने गांव के दो लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। जबकि पीड़िता कई बार पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश होकर बयान दे चुकी है कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। बल्कि गांव के दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की बात को संज्ञान न लेते हुए उसकी मां की तहरीर पर दर्ज किए गए अपहरण के केस में नामजद कृष्ण चंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उस पर नाबालिग का अपहरण करने के साथ ही तीन साल से दुष्कर्म का भी आरोप है।

Back to top button