महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस (जीवन विज्ञान दिवस):जीने की कला सिखाता है जीवन विज्ञान- मुनि प्रशांत

सिलीगुड़ी मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी द्वारा महाप्रज्ञ अलंकरण दिवस (जीवन विज्ञान दिवस) का आयोजन हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमार जी ने कहा – आज जीवन विज्ञान दिवस का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जीवन विज्ञान आचार्य श्री महाप्रज्ञ की देन है। वह बहुत बड़े सिद्ध योगी महात्मा महापुरुष थे। उन्होंने वर्षों तक गहरी साधना कर अनेक उपलब्धियां को प्राप्त किया। अपने पुरुषार्थ एवं गुरु के आशीर्वाद से आगे बढ़ते गए। जीवन विज्ञान से विधार्थी के जीवन में, आदतों में बदलाव आया है। पढ़ने में मन लगने लगता है। जीवन व्यवहार में परिष्कार होता है। जीवन विज्ञान जीने की कला सिखाता है। जीवन की वह शैली है जो विकास के साथ- साथ शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं भावनात्मक रूप से परिपक्व बनाता है। जीवन विज्ञान में अनेक प्रयोग है। व्यक्ति स्वयं ही अपने जीवन को बनाने वाला होता है। गुरु माता – पिता को सम्मान देने वाला विनम्रता से बहुत कुछ हासिल कर लेता है। हमें अपने व्यवहार को अच्छा बनना चाहिए।अपनी जिंदगी को ज्ञान की रोशनी एवं चारित्र की सुगंध से भरना है।कलर का हमारे जीवन पर बहुत असर होता है।अच्छे स्वास्थ्य के लिए हरा एवं बैंगनी रंग का प्रयोग करना चाहिए। जीवन विज्ञान में सभी कलर एवं मुद्राओ का प्रयोग कराया जाता है। सीधे बैठने से स्वास्थ्य एवं ज्ञान पर बहुत असर होता है।हम जीवन के सही ढ़ंग से जीना सीखें।
एस्ट्रो श्रीमती प्रवीणा बंसल ने कहा – जीवन विज्ञान को समझ गए तो जीना आ जाएगा। चंद्रमा अच्छा तो मन अच्छा,मन अच्छा तो सब कुछ अच्छा। आपका भविष्य आपके हाथ में है। जिंदगी में उतार चढाव आते रहते है उनका सामना करना सीखें। अपने भावों को अच्छा रखना है।खान पान की शुद्धि बहुत आवश्यक है। अच्छी बूरी भावना आती रहती है। नकारात्मक चिंतन को छोड़कर सकारात्मक कार्य करते रहे जिससे स्वयं, परिवार एवं समाज के लिए कुछ कर सकते है। कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत समिति के मंगलाचरण से हुआ। अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्रीमती डिम्पल बोथरा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। आभार अणुव्रत विभाग जीवन विज्ञान प्रभारी मुकेश बैद ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रतनलाल भंसाली ने किया। अणुव्रत समिति द्वारा एस्ट्रो प्रवीणा बंसल एवं अध्यापकों को सम्मानित किया गया।चार स्कूलों के विधार्थी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।@ रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button