सट्टा बाजार ने भाजपा को बताया फेवरेट, यहां लगाया बड़ी जीत का अनुमान

सिलीगुड़ी: Exit Poll सामने आ चुके हैं। ताजा स्थिति में भारतीय जनता पार्टी दो, कांग्रेस एक राज्य में मजबूत नजर आ रही है। जबकि, तेलंगाना में कांग्रेस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इधर, भाजपा सट्टा बाजार के अनुमान में भी आगे चल रही है
सट्टा बाजार भी राजस्थान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने की बात कर रहा है। राज्य में 199 सीटों पर हुए चुनाव में बहुमत के लिए 100 सीटें हासिल करनी होंगी। राजस्थान का सबसे बड़ा सट्टा बाजार फलौदी भी राज्य में भाजपा की बड़ी जीत का अनुमान लगा रहा है। बातचीत में सट्टेबाजों ने बताया है कि सट्टे के रुझान जमीनी हकीकत तो नहीं बताते, लेकिन फिलहाल भाजपा फेवरेट बनी हुई है। सट्टेबाजों के अनुसार, राजस्थान में भाजपा 115 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। जबकि, कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा 70 सीटें ही मिलने की अनुमान है। बातचीत में एक सट्टेबाज ने बताया, ‘अगर भाजपा के 117 सीटें जीतने की शर्त लगाई जा रही है, तो पंटरों को एक रुपये पर एक रुपये पच्चीस पैसे मिल रहे हैं।’
क्या कहते हैं एग्जिट पोल
राजस्थान में, इंडिया टुडे-Axis My India ने कांटे के मुकाबले की बात कहते हुए कांग्रेस को 86-106 सीटें, भाजपा को 80-100 सीटें और अन्य को 9-18 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। दैनिक भास्कर ने भाजपा को 98-105 सीटें और कांग्रेस को 85-95 सीटें दी हैं, वहीं जन की बात के सर्वेक्षणकर्ताओं ने भाजपा को 100-122 और कांग्रेस को 62-85 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।।टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट ने भाजपा को 100-110 और कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 108-128 सीटें और कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। टुडेज चाणक्य ने कांग्रेस को साधारण बहुमत देते हुए कहा कि उसे भाजपा के 89 के मुकाबले 101 सीटें मिलेंगी।।इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने 200 सदस्यीय सदन में कांग्रेस को 94 से 104 और भाजपा को 80-90 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज ने भाजपा को 115-130 सीटें और कांग्रेस को 65-75 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पी-मार्क के एग्जिट पोल में भाजपा को 105-125 सीटें और कांग्रेस को 69-91 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।भविष्यवाणी है कि राजस्थान में सरकार बदलने की परंपरा जारी रहेगी, जिसमें भाजपा को 110 सीटें और कांग्रेस को 70 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button