बस्ती के डाॅ.शत्रुधन मिश्रा आयुष लीजेंड अवार्ड से सम्मनित

बस्ती के डाॅ.शत्रुधन मिश्रा आयुष लीजेंड अवार्ड से सम्मनित

उप्र बस्ती संजीवनी वैलफेयर की ओर से तीन दिसम्बर को मध्य प्रदेश पंचगढ़ी में ग्लोबल आयुष सम्मिट सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें देशभर के 12 राज्यों के वरिष्ठ एवं अनुभवी 100 से अधिक आयुष चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम में 10 से अधिक आयुष चिकित्सकों को लीजेंडा अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। जिसमे बस्ती जिले के आयुष चिकित्सक डॉ. शुत्रधन मिश्रा भी सम्मानित हुए। इस अवसर पर डॉ. एके. द्विवेदी ने कहा कि हमारे देश में आयुष चिकित्सा पद्धतियों में विश्व की अगुवाई करने के सम्पूर्ण संसाधन एवं क्षमता एवम् योग्यता विद्धमान है। भारत में आयुष चिकित्सा पद्धति की प्रतिभाओ को निखारने एवं आयुष चिकित्सको को सम्मानित करने का संजीवनी वेलफेयर सोसायटी का उदेश्य काबिले तारीफ है।डाॅ.शत्रुधन मिश्रा को लीजेंडा अवार्ड मिलने पर डाॅ.एसके त्रिपाठी, डाॅ.वीरेंद्र त्रिपाठी, डाॅ.आशुतोष पांडेय, डाॅ. पंकज शुक्ला, डाॅ.केएस पांडेय,राम माेहन शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Back to top button