सपा मुखिया अखिलेश ने पूछा रोजगार के अवसर इजराइल में तो इंडिया में क्या

अब हसिया दिखाकर लुट रहे बैंक : अखिलेश

 

रोजगार के अवसर इजराइल में तो इंडिया में क्या

 

गोरखपुर में भू माफियाओं पर लगाम नहीं लग रही है तो गोंडा में भू माफियाओ पर कैसे लगेगी

 

गोंडा और अयोध्या में सबसे ज्यादा जमीनें किसने खरीदी हैं यह सार्वजनिक किया जाना चाहिए:अखिलेश यादव

गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्य मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को गोंडा में पहुंचकर कानून व्यवस्था पर निशाना साधा। पूर्व सीएम  अखिलेश यादव ने कहा कि अब पुलिस सो रही है और बदमाश हंसिया दिखा कर बैंक लूट रहे हैं। इससे सरकार के कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। अंकित तिवारी हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी न होने पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल खड़ा किया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन की बेटी की शादी में शिरकत करने गोंडा पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्थाए भ्रष्टाचार व जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर जमकर प्रहार किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता  भूमाफिया का काम कर रहे हैं। जमीनें कब्जा कर रहे हैं।

गोरखपुर मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि भू-माफियाओं पर लगाम लगाएं।‌ अखिलेश ने सवाल किया कि जब गोरखपुर में भू माफियाओं पर लगाम नहीं लग रही है तो गोंडा में भू माफिया पर वहां कैसे लगेगी। अखिलेश ने कहा कि अगर सरकार वाकई मर्यादित है,आदर्श है, मर्यादा के रास्ते पर चल रही है तो जमीन की खरीद फरोख्त को सार्वजनिक क्यों नहीं करती‌। गोंडा और अयोध्या में सबसे ज्यादा जमीनें किसने खरीदी हैं यह सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

गोण्डा के जिला महिला अस्पताल में डाक्टर की लापरवाही से हुई गर्भवती महिला की मौत के मामले को उठाते हुए सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल सबसे खराब है। अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जान जा रही है।

बेरोजगारी के मुद्दे पर पूर्व सीएम ने तंज कसा। कहा कि आज प्रदेश का नौजवान 40. 45 हजार रुपए की नौकरी के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर इजराइल जा रहा है। यही प्रदेश सरकार के रोजगार का नया अवसर है।

लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा के टिकट काटने जा रही है इंडिया गठबंधन ही एनडीए को हराने का काम करेगा। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री योगेश प्रताप सिंह पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला और विधायक बैजनाथ दुबे सूरज सिंह मसूद आलम खान जिला अध्यक्ष असद हुसैन खान नगर पालिका अध्यक्ष उज्मा राशिद समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

सरकार संविधान छीनने का कार्य कर रही है:अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा सरकार संविधान को छीनने का कार्य कर रही है। न्यायालय के फैसले के विरूद्ध सरकार जाने का समय नही देती है। जान बूझकर ऐसी रणनीति बनाती है की न मिले समय उन्होंने अपील की भाजपा हटाओ ईवीएम हटाओ भाजपा हारेगी तो ईवीएम भी हटेगी।

Back to top button