खिलाड़ीयों के बीच पहुंची ईस्ट बंगाल की टीम, कहा उत्तर बंगाल में प्रतिभा की कमी नहीं

सिलीगुड़ी: ईस्ट बंगाल टीम के महासचिव जय देवव्रत सरकार अपनी पूरी टीम के साथ आज जुटियाखाली में स्थापित जनप्रिय फुटबॉल एकादमी के खिलाड़ियों से मिले। वहां खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरण किया। वहां खेल प्रतिभा के छोटे बच्चों के बीच फुटबॉल किट दिया। अंडर 19 के खिलाड़ी धुपगुड़ी निवासी देवजित डे की मां कैंसर पीड़ित है। उस टेंशन में उनका मन खेल में नहीं लग रहा था। आज कल्ब के अखिल विश्वास की ओर से 25 हजार की आर्थिक मदद देते हुए आगे भी मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही देवव्रत सरकार ने कहा की यहां खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस मैदान को भी अपनी तकनिकी टीम से सुधार किया जायेगा। इसके साथ सलाहकार की टीम को भेजकर यहां के खिलाड़ियों को तरासा
जायेगा। रिपोर्ट अशोक झा

Back to top button