अयोध्या में रामलला का हुआ सूर्य तिलक

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद पहली बार करीब 500 वर्षों के बाद रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे लेकर पूरे नगर में हर्षोल्लास का माहौल है। आज के इस विशेष दिन के लिए सुबह से नगर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बुधवार को सुबह सबसे पहले रामलला को िदव्य स्नान कराया गया है। रामलला को पंचामृत स्नान के बाद इत्र लेपन किया गया। रामलला के दरबार का एक दृश्य…। आयोजन में शामिल होने के लिए देश भर से लाखों लोग आए हुए हैं।

Back to top button