अयोध्या में सरयू स्नान करने गए युवक की डूबकर मौत

उप्र बस्ती जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के चिलमा बाजार से तीन युवक कार से अयोध्या स्नान करने गए थे। मंगलवार को दोपहर में नहाते करते समय कलवारी थानाक्षेत्र के चिलमा बाजार निवासी अनूप सिंह का पैर फिसला वह गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाल कर श्रीराम अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए। वहीं घटना को लेकर बाजार सनसनी फैल गई है।
अनूप सिंह (26) अपने चाचा के बेटे के अमित व अभिषेक के साथ कार से अयोध्या में स्नान करने गया था। दोपहर में स्नान करते समय अनूप सिंह गहरे पानी में चला गया। साथियों ने गुहार लगाई। गोताखोरों ने गहरे पानी से अनूप सिंह को बाहर निकला कर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजन भी अस्पताल पहुंच चुके है। पुलिस कागजी कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी में जुटी है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। अनूप सिंह तीन भाई पुनीत सिंह और सुनील सिंह से छोटे थे। अभी हाल ही में 23 अप्रैल को अनूप सिंह की शादी हुई थी।