हाथरस हादसे में अब तक 134 के जान जाने की खबर

हाथरस

सत्संग में भगदड़ से हुई मौतों की संख्या बढ़ गई है। खबर है कि अब तक 134 लोग मारे जा चुके हैं।

हाथरस में 107 और एटा में 27 लाशें अब तक गिनी जा चुकी हैं।

राहत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी भी पंडाल में कुछ लोगों के दबे होने की खबर है।

मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे है। जनपद हाथरस में हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर दृष्टि बनाते हुए आम लोगों की सहायता हेतु हेल्पलाईन 05722227041 तथा 05722227042 जारी किये गये हैं
यूपी के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। थोड़ी देर में मुख्य सचिव व डीजीपी पहुंचेंगे। कल सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। घायलों का इलाज कराएगी सरकार।

Back to top button