युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म,तीन पर एफआईआर

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म,तीन पर एफआईआर

उप्र बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म,एससीएसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ सुड्डू सिंह ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसने जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे दिन गांव के ही अभिषेक ने घर पर आकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। 16 जून को वीरेंद्र चौबे पता अज्ञात थाना दुबौलिया व उसका दामाद मोटरसाइकिल पर बैठाकर अयोध्या ले गए। जहां 10 दिनों तक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वीरेंद्र चौबे का दामाद उसे सहजनवा लेकर गया और डरा धमका कर एक कमरे में बंद कर नौ दिनों तक दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी नगर जय वर्धन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

Back to top button