जीवीएम कानवेंट स्कूल में मना नेशनल स्पेस डे

जीवीएम कानवेंट स्कूल में मना नेशनल स्पेस डे

उप्र बस्ती जिले में जीवीएम कानवेंट स्कूल में शुकवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के एक वर्ष पूरा होने पर “नेशनल स्पेस डे” मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन प्रबंधक संतोष सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम में भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह ने कहा की अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की यह उपलब्धि अतुलनीय है। हमें अपने बच्चों को विज्ञान के और अपने व्यवहारिक जीवन से जोड़ना चाहिए । छात्र-छात्राओं ने अपने भाषणों सेअंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में होने वाली उपलब्धियां पर प्रकाश डाला इस क्रम में आरुषि, सानिया, अंशिका सृष्टि, श्रेया, श्रेयांशी, स्वर्णिमा एवं रामिकाने अपने अपने विचार व्यक्त किए। भौतिक विज्ञान के अध्यापक मनीष ने भारत की सेटेलाइट एवं मिसाइल के क्षेत्र में उपलब्धियां की जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के रसायन विज्ञान के अध्यापक शैलेंद्र ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर प्रवीण , अनन्या, हिना, राजेश, सुधांशु, सुधीर, विजय, समेत और शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Back to top button