आरटीओ कार्यालय में महिला कर्मी के साथ बदसलूकी केस दर्ज

आरटीओ कार्यालय में महिला कर्मी के साथ बदसलूकी केस दर्ज

उप्र बस्ती जिले के आरटीओ कार्यालय में कार्यरात एक महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। मनबढ़ युवकों पर आरोप है कि महिला कर्मी के मुंह पर धुंए का छल्ला भी उड़ाया। कोतवाल विजय दुबे ने बताया कि महिला कर्मचारी की तहरीर पर आरोपी शिवांश और उसके साथी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्रों कि मानें तो पुलिस दोनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि आरटीओ दफ्तर में बुधवार की शाम करीब पांच बजे शिवांश नाम का एक युवक अपने एक साथी के साथ पहुंचा था। आरोप है कि उसने दफ्तर में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। उनके मुंह पर धुंए का छल्ला छोड़ा। महिला कर्मचारी ने विरोध किया तो अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। इसके बाद दोनों युवक मौके से खिसक गए। पुलिस के अनुसार एक आरोपी छबिलहा का और दूसरा कटरा इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि ऑफिस में आकर दो युवक शराब के नशे में महिला कर्मी से बदसलूकी किए, इस मामले में तहरीर दे दी है।

Back to top button