उ०प्र० कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव बने विनय मौर्य,समर्थको में हर्ष
बोले पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का करेंगें काम

कर्नलगंज, गोण्डा। कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के बुढ़वलिया ग्राम पंचायत के निवासी विनय मौर्य को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके प्रदेश सचिव पद पर मनोनयन होने पर समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव ने श्री विनय मौर्य को भेजे गए मनोनयन-पत्र में कहा है कि कांग्रेस संगठन में उनकी अभिरुचि एवं कांग्रेस की नीतियों और सिद्धान्तों के अनुरूप पिछडा वर्ग के लोगों के कल्याण की दिशा में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों और योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें उ०प्र० कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश सचिव मनोनीत किया जाता है। अपेक्षा की जाती है कि इस संगठन के माध्यम से आप पिछडे वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की परिधि में संगठित कर कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राष्ट्रीय महासचिव माननीया श्रीमती प्रियंका गांधी जी, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव माननीय श्री अविनाश पांडे जी तथा अ०भा० कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री के० अजय सिंह यादव जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के हाथों को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मौर्य के मनोनयन पर बेहद खुशी जाहिर करते हुए लोगों का कहना है कि एक जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश सचिव मनोनीत करने से कांग्रेस पार्टी को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी मजबूती मिलेगी और इंडिया गठबंधन को अवश्य फायदा होगा। वही इस दौरान मनोनयन को लेकर विनय मौर्य ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने जो भरोसा हम पर जताया हैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मनोनयन की जानकारी मिलने पर गांव के युवाओं में गर्मजोशी के साथ खुशी का माहौल रहा। वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने एक संघर्ष शील,युवा कर्मठ नेता को महत्वपूर्ण बड़ा दायित्व सौंपकर लोगों के मनोबल को ऊंचा उठाने का काम किया है।