लिटिल फ्लावर्स स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पेश किए बेहतरीन मॉडल

उप्र बस्ती जिले में लिटिल फ्लावर्स स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्र व छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल डॉ. ओपी मिश्र, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट प्रो. सूर्यप्रकाश वर्मा, प्रशांत सिंह, उपेन्द्र त्रिपाठी, विजय गुप्ता के साथ प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विषय विशेषज्ञ अतिथियों ने प्रत्येक मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया और मॉडल बनाने के पीछे बच्चों की सोच को सराहा। उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में कई प्रश्न किए और बच्चों ने लगातार प्रश्नों का जवाब देकर संतुष्ट किया। 6 से 8वीं तक में नैतिक यादव कक्षा 7 बी ग्रुप को ‘डक कूलर’ प्रोजेक्ट पर प्रथम स्थान, अभिनव सिंह कक्षा 7 बी ग्रुप को ‘क्लैंप लाइट स्विच’ और उदित कक्षा 8 बी ग्रुप को ‘स्मार्ट सूज फॉर ब्लाइंड पीपुल’ और स्मार्ट ग्लासेज फार ब्लाइंड पीपुल प्रोजेक्ट पर संयुक्त रूप से द्वितीय विजेता घोषित किया गया। कक्षा 9 से 12वीं तक में कक्षा 11 के दिव्यांशू वर्मा ग्रुप को स्मार्ट एलपीजी डिडेक्टर और इलेक्ट्रीसिटी कंजर्वेसन पर प्रथम विजेता एवं इसी क्लास की अनुष्का गुप्ता ग्रुप को विंड इलेक्ट्रीसिटी प्रोजेक्ट पर द्वितीय पुरस्कार मिला। प्रिंसिपल अपर्णा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।