हम हिंदू स्वाभिमान के लिए जेल तो क्या खून के आखिरी बूंद तक लड़ते रहेंगे: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भागलपुर की घटना राजद और कांग्रेस वालों की देन

बिहार बंगाल सीमांचल से अशोक झा: हिंदू स्वाभिमान यात्रा का पूर्णिया में भव्य स्वागत किया गया।आज सुबह पूजा ओर हवन के साथ यात्रा पूर्णिया से अररिया की ओर आगे बढ़ेगा। पूर्णिया में गिरिराज सिंह ने एनडीए अलायंस पार्टनर जेडीयू के नेता खालिद अनवर की चेतावनी का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिन्हें मुसलमानों की डोली उठाना है उन्हें वही मुबारक, हम हिंदू स्वाभिमान के लिए जेल तो क्या खून के आखिरी बूंद तक लड़ते रहेंगे। हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकले गिरिराज सिंह आज पूर्णिया में पॉलिटेक्निक कॉलेज समीप शिव मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ किया। उसके बाद जिला स्कूल मैदान में लोगों को संबोधित कर दोपहर बाद पद यात्रा करते हुए अररिया के लिए प्रस्थान किया। पूर्णिया में गिरिराज सिंह ने कहा कि भागलपुर के सन्हौला में सुबह 5 बजे कुछ लोगों ने मंदिर और मूर्ति में तोड़फोड़ की है। मुझे सूत्रों से पता चला है कि इसके पीछे आरजेडी और कांग्रेस के लोग हैं।वे दंगा कराना चाहते हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि गिरिराज सिंह के दौरे के बाद यह सब हुआ। मैं प्रशासन को बताना चाहता हूं कि इसके पीछे आरजेडी और कांग्रेस का हाथ है।गिरिराज ने कांग्रेस नेता को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में गृहयुद्ध कराने की खुली छूट दे दी है। सन्हौला के मंदिर में इसी कारण तोड़फोड़ हुई है। यह कोई छोटा मामला नहीं है। असली दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए। दरअसल गिरिराज सिंह इन दिनों हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर हैं। वे एक दिन पहले ही भागलपुर में थे। उनकी यात्रा के भागलपुर से निकलने के कुछ घंटे बाद ही सन्हौला थाना क्षेत्र में मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया। अब इसी को लेकर गिरिराज ने दावा किया कि राजद और कांग्रेस के लोग इस घटना के पीछे हैं क्योंकि वे लोग यह दिखाना चाहते हैं कि मेरी यात्रा के बाद मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। वहीं मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की घटना से गुस्साए लोगों ने थाना परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया। यही नहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सन्हौला से झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग को थाना के समीप जाम पर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतिमा क्षतिग्रस्त की सूचना पर इलाके के सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित लोगों की मांग है कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। हिंदू के मंदिरों की प्रतिमा को टारगेट किया जा रहा है। लोगों ने सड़क पर उतरकर टायर चला कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल स्पेशल फोर्स एवं कई थानेदार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बचाकर शांत कराने की कोशिश की गई।गिरिराज सिंह अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा के तहत भागलपुर के बाद कटिहार और अब पूर्णिया में हैं. पूर्णिया में पॉलिटेक्निक कॉलेज समीप शिव मंदिर से पदयात्रा प्रारंभ करेंगे. पूर्णिया के जिला स्कूल मैदान में दोपहर में सभा को संबोधित करेंगे. दोपहर बाद यात्रा करते हुए अररिया के लिए प्रस्थान करेंगे. साथ ही यात्रा के अंतिम चरण में वे सिमांचल के आखिरी छोर पर स्थित किशनगंज जिला जाएंगे। गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा था कि अगर गिरिराज सिंह ने कोई उल्टी सीधी हड़कत की या समाज को तोड़ने का प्रयास किया तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी। खालिद अनवर ने इशारों में कह दिया गिरिराज सिंह को जेल में भी डाला जा सकता है। उनकी यात्रा को माइक्रो लेवल पर ऑब्जर्व किया जा रहा है। इसके जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि जेल तो छोटी बात हो गई। अगर जरूरत पड़ी तो शरीर में एक बूंद भी खून रहेगा तब तक यह लड़ाई लड़ते रहेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि जिनको मुसलमानों की डोली उठानी है, बेटियों का लव जिहाद करवाना है, मंदिरों को तोड़वाना है, थूक जिहाद, लैंड जिहाद, शिक्षा जिहाद चलवाना है, उनको मुबारक हो। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बीजेपी के साथ जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों समेत सभी पार्टियों के हिंदू उनके साथ हैं। यह हिंदू स्वाभिमान यात्रा किसी नेता या पार्टी की नहीं है बल्कि बिहार के पूरे हिंदू समाज की है। हिंदूओं के स्वाभिमान के लिए मुझे हर परिणाम मंजूर है।कटिहार को बांग्लादेश बना देना चाहते, हिंदू स्वाभिमान यात्रा में गिरिराज गरजे 18 अक्टूबर को गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा भागलपुर से शुरू हुई जो कटिहार, पूर्णिया, अररिया से होते हुए 22 अक्टूबर को किशनगंज में समाप्त होगी। गिरिराज सिंह की इस यात्रा पर जमकर राजनीति हो रही है। विपक्षी राजद, कांग्रेस, माले, पप्पू यादव के अलावे एनडीए फोल्डर के जेडीयू ने भी यात्रा का विरोध किया है। चिराग पासवान ने नसीहत देकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दिया। यहां तक कि बीजेपी ने भी इस यात्रा को गिरिराज सिंह की निजी यात्रा बताकर किनारा कर लिया। इसी बीच खालिद अनवर का बड़ा बयान आया। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है। गिरिराज सिंह की यात्रा, उनकी भाषा, जुबान, उनकी हरकतों की माइक्रो स्तर पर निगरानी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने गिरिराज सिंह के अतिवादी सोच से खुद को अलग कर लिया है। उस दिन का इंतजार कीजिए जब उन्हें पार्टी से अलग कर दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ एक्शन लेने के लिए समर्थ है। गिरिराज सिंह जैसे लोगों की सोच के हिसाब से बिहार नहीं चल सकता है। अगर उन्होंने अपनी यात्राओं के जरिए बिहार को डराने या समाज को तोड़ने की कोशिश की तो नीतीश कुमार की सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी।

Back to top button