Basti News: लिटिल फ्लावर्स स्कूल में बच्चों की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Basti News: लिटिल फ्लावर्स स्कूल में बच्चों की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

उप्र बस्ती जिले में लिटिल फ्लावर्स स्कूल बुधवार को हिन्दी और अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। प्रिंसिपल अपर्णा सिंह ने आयोजन का महत्व बताया।

निर्णायक समिति के सदस्यों में हिन्दी वर्ग में रमाकांत द्विवेदी व मनीष गौड़ और अंग्रेजी वर्ग में अरुण भट्ट व माण्डवी सिंह ने छह बिन्दुओं पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर अंक प्रदान किया। कक्षा के छात्र हर्ष त्रिपाठी, अंशिका सिंह, सौम्या पांडेय, लक्ष्य विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा सात के शिवांश पांडेय, सानवी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान अर्जित किया। कक्षा में अनुष्का सिंह, स्वर्णिमा, श्रेया उपाध्याय, कक्षा नौ में शगुनदीप, आराध्या, साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 10 में अंजलि मौर्या, वंश पांडेय, अनन्या यादव, श्रेया पाठक, रिया शुक्ला, कक्षा में अनन्या व कक्षा 12 में तनुजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कनिका पाठक, अंशिका, संध्या तिवारी, अर्पिता सिंह, स्वाति, मधु सिंह, शशि, प्रीति अस्थाना, तन्मय पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Back to top button