उड़ीसा के राज्यपाल का त्यागपत्र स्वीकार बिहार, मणिपुर, केरल मिजोरम में नए राज्यपाल

बांग्लादेश बोर्डर से अशोक झा: पूर्वोत्तर भारत में बदलते समीकरण और सीमा पर तनाव के बीच भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह अब हरिबाबू को राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा उन्होंने दो राज्यों के राज्यपाल को भी बदल दिया है। कौन कहां का बना राज्यपाल? बिहार- आरिफ मोहम्मद खान, केरल- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा- डॉ. हरि बाबू कंभमपति, मिजोरम- डॉ. विजय कुमार सिंह, मणिपुर- अजय कुमार भल्लाबिहार, केरल, मिजोरम, मणिपुर को मिले नए राज्यपाल। इस कड़ी में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। बिहार के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम के राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये सभी नियुक्तियां उस तिथि से प्रभावी होंगी, जिस दिन ये नए राज्यपाल अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव मणिपुर के राज्यपाल नियुक्त:पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने 22 अगस्त 2024 तक लगभग पांच वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया।कौन हैं रि. जनरल वीके सिंह?:पूर्व सेना प्रमुख (2010-12) जनरल वीके सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव तक गाजियाबाद से सांसद थे। वे मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री थे। इससे पहले उन्होंने पहले मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में 27 मई 2014 – 9 नवंबर 2014 तक केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास; विदेश मामले; और प्रवासी भारतीय मामले के पद पर थे। फिर 9 नवंबर 2014 – 16 फरवरी 2016 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय; केंद्रीय राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामलों के पद पर थे। इसके बाद 16 फरवरी 2016 – 25 मई 2019 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय; केंद्रीय राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय पद पर थे। फिर 5 जुलाई 2016 – 25 मई 2019 केंद्रीय राज्य मंत्री, विदेश मंत्रालय पद पर थे।

Back to top button