सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को जन्मदिन पर बधाई देने वाला का लगा तांता

अशोक झा, सिलीगुड़ी: आज सिक्किम राज भवन में रंगारंग समारोह के बीच राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर का 73वा जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सिक्किम के मुख्यमंत्री, सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मंत्रिमंडल के सदस्य, सिलीगुड़ी से गए मयूर स्कूल के चेयरमैन विमल डालमिया समेत
विशिष्ट व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी। ओम प्रकाश माथुर (जन्म 2 जनवरी 1952) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं। वे भारत में राजस्थान राज्य से राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।ओम प्रकाश माथुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे करीबी नेताओं में से एक हैं। माथुर संघ पृष्ठभूमि के हैं। महज 20 वर्ष की आयु में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे और उन्हें प्रचारक के रूप में अहम जिम्मेदारी भी मिल गई थी। लंबे समय तक संघ में कार्य करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वे भाजपा से जुड़ गए थे। पिछले 36 साल में वे भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे। एक समर्पित नेता के रूप में कार्य करने पर उन्हें पार्टी में अहम जिम्मेदारियां भी मिलती रही। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का आज जन्मदिन है। संवैधानिक पद पर नियुक्त होने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। 73 वर्षीय ओम प्रकाश माथुर राजस्थान के पाली जिले के बाली कस्बे से आते हैं और उन्होंने पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक के रूप में जमीनी स्तर पर लंबे समय तक काम किया है। भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते हैं माथुर
ओम माथुर ने पूर्व उपराष्ट्रपति और बीजेपी नेता भैरों सिंह शेखावत के सानिध्य में राजनीति के गुर सीखे हैं। ओम माथुर गुजरात बीजेपी के महासचिव भी रह चुके हैं और उन्हें एक प्रमुख संगठनात्मक व्यक्ति और रणनीतिकार माना जाता है। छत्तीसगढ़ में पिछले साल बीजेपी की सत्ता में वापसी में उनकी अहम भूमिका रही है। पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा था। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए भी उनका नाम चर्चा में रहा था, लेकिन पार्टी ने भजनलाल शर्मा को चुना।2022-2024: सदस्य, केंद्रीय चुनाव समिति, भाजपा
2022 -प्रभारी, भाजपा, छत्तीसगढ़ इकाई
2019 -चुनाव प्रभारी, झारखंड, भाजपा, संसद चुनाव प्रभारी, गुजरात, भाजपा
2018-विधानसभा चुनाव प्रभारी, कर्नाटक
2016-2022- संसद सदस्य, राज्यसभा (दूसरा कार्यकाल) अध्यक्ष गृह समिति
2015- 2022- अखिल भारतीय उपाध्यक्ष, भाजपा
2014- प्रभारी भाजपा, उत्तर प्रदेश इकाई
2014- प्रभारी विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र
2011- प्रभारी, भाजपा, गुजरात इकाई
2008-14- संसद सदस्य, राज्यसभा (पहला कार्यकाल)
2008- प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, राजस्थान 2004-2008 – अखिल
भारतीय महासचिव, भाजपा (3 कार्यकाल ) प्रभारी मध्य प्रदेश, भाजपा इकाई 2002- चुनाव प्रभारी भाजपा, उत्तराखंड 1989- 2002- महासचिव (ओआरजी) भाजपा, राजस्थान 1989-2024- राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा 1979-1989- संगठन मंत्री (किसान संघ) 1975- आपातकाल के दौरान 11 महीने के लिए जेल में 1972-79 – राजस्थान के विभिन्न जिलों में जिला प्रचारक (आरएसएस)। 1972-प्रचारक (आरएसएस)विदेश यात्राएं: केन्या, तंजानिया, जिम्बाब्वे, संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, इंग्लैंड,
स्कॉटलैंड, इटली, फ्रांस, नॉर्वे, आयरलैंड, नेपाल।