Basti News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा
Basti News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा

उप्र बस्ती जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कप्तानगंज नगर इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पूर्व संध्या पर औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा से भव्य शोभा यात्रा निकली गई। यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय सह संयोजक प्रियांशु त्रिपाठी के अगुवाई में बिहरा स्कूल से रेहरवा चौराहा,बलईवीर होकर कई गाँवो तक गई।
राष्ट्रीय सह संयोजक प्रियांशु त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार बताया है। उनका जीवन और विचार हमें प्रेरणा देते हैं कि हम भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। विशिष्ट अतिथि विनोद चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने भारतीय युवाओं को अपने आदर्शों और सिद्धांतों से प्रेरित किया। शोभा पांच सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री ऋषभ सिंह, जिला संयोजक सौरभ शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक ऋषभ यादव, तहसील संयोजक अनूप सिंह ,प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह,अजय प्रताप सिंह,अरुण सिंह,अरविंद श्रीवास्तव, जान्हवी गौड़,सहित कई लोग मौजूद रहे।