सिक्किम में हुई बर्फबारी आने वाले पर्यटक ले सकेंगे जमकर आनंद

अशोक झा, सिलीगुड़ी: सिक्किम का चांगु बर्फ से ढका हुआ है। नाथुला दर्रा में यातायात रुक गया। इसके अलावा कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मालूम हो कि शुक्रवार से सिक्किम में कई जगहों पर बर्फबारी हो रही है। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण स्थान चांगु का है। इस बर्फबारी के कारण नाथूला, चांगु और 15 माइल सड़कें बंद हैं। तापमान 1 डिग्री सेल्सियस था। दोनों स्थानों पर आने वाले पर्यटक स्वाभाविक रूप से प्रसन्न होते हैं।