Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में बीजेपी सांसद विधायक पर हमले का मामला पहुंचा हाईकोर्ट एनआईए से जांच कराने की मांग

    बंगाल में बीजेपी सांसद विधायक पर हमले का मामला पहुंचा हाईकोर्ट एनआईए से जांच कराने की मांग

    सांसद मुर्मू ने पहली बार कहा हम दोनों को जान से मारने की थी साजिश
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 10, 2025 बंगाल

    अशोक झा/ कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य खगेन मर्मू और पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक शंकर घोष पर हुए हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से कराने की मांग को लेकर गुरुवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई। अदालत ने याचिका को स्वीकार कर लिया है और इस पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है। सोमवार दोपहर जलपाईगुड़ी जिले के बमुनडांगा इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों द्वारा कथित तौर पर भाजपा सांसद और विधायक के काफिले पर हमला किया गया था। दोनों नेता नागराकाटा जा रहे थे, जहां वे बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे थे।
    हमले में सांसद खगेन मर्मू गंभीर रूप से घायल हाे गए। वर्तमान में वह दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी स्थित एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। विधायक शंकर घोष को भी हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें बुधवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
    याचिकाकर्ता अनिंद्य सुंदर घोष ने अपनी याचिका में राज्य पुलिस की जांच पर संदेह जताते हुए कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी एनआईए को जांच सौंपी जानी चाहिए।
    इस बीच, गुरुवार सुबह तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से दो को बुधवार दोपहर और शेष दो को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया।
    तृणमूल कांग्रेस ने शुरू से ही इस हमले को भाजपा के खिलाफ स्थानीय जनता की स्वस्फूर्त नाराजगी का परिणाम बताया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसी तर्क का समर्थन करते हुए कहा कि जिस इलाके में यह हमला हुआ, वहां के लोग भाजपा नेताओं से नाराज थे क्योंकि वे चुनाव जीतने के बाद कभी अपने क्षेत्र में नहीं गए।
    वहीं, विधायक शंकर घोष ने गुरुवार सुबह कहा कि वे फिर से राहत सामग्री लेकर उसी स्थान पर जाएंगे, जहां उन पर और सांसद पर हमला हुआ था।
    मामले में अबतक पांच गिरफ्तार : खगेन मुर्मू पर हमले के मामले में नागराकाटा पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एतोया उरांव है। इस संबंध में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। हमले के वीडियो की जांच के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को सुलकापाड़ा के खैरबारी इलाके से गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि सोमवार को खगेन और शंकर बामनडांगा में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने गए थे। जहां उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। सैकड़ों लोगों ने उन पर लाठियों और जूतों से हमला कर दिया। नदी से पत्थर उठाकर उनकी कार पर फेंके गए। हमले में खगेन का सिर फट गया। शंकर भी घायल हो गए थे। बाद में दोनों को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खगेन मुर्मू का अभी भी इलाज चल रहा है। हालांकि, शंकर घोष को छुट्टी दे दी गई है।
    सोमवार को भाजपा ने हमले के सिलसिले में आठ लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आखिरकार पुलिस ने उक्त मामले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम एकरामुल हक और गोविंदा शर्मा है।
    वहीं, गुरुवार सुबह भी दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके नाम शाहनूर आलम और तोफैल हुसैन है। आज गिरफ्तार किए गए चारों आरोपितों को जलपाईगुड़ी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एतोया उरांव को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
    क्या कहा सांसद खगेन मुर्मू ने : पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने जलपाईगुड़ी जिले के नागरकाटा क्षेत्र में हुए हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि हमलावरों का इरादा उनकी और भाजपा विधायक शंकर घोष की हत्या करने का था।सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में उपचाररत मुर्मू ने कहा, “हम दोनों ( भाजपा विधायक शंकर घोष को भी) को एक साथ मारने की योजना बनाई गई थी। उन्होंने हमें गाड़ी से बाहर घसीटने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। अगर वे हमें बाहर निकाल लेते, तो पत्थरों से सिर कुचलकर हमें मार डालते।” सांसद के चेहरे की हड्डियां टूटने के कारण जल्द ही उनके चेहरे की सर्जरी की जाएगी।
    सोमवार को भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष नागरकाटा के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण के लिए पहुंचे थे, तभी तृणमूल से जुड़े लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। इनमें से अधिकतर समुदाय विशेष से जुड़े लोग सीसीटीवी कैमरे में नजर आए हैं। हमलावरों ने डंडों, जूतों से प्रहार किया और नदी किनारे से पत्थर उठाकर उनकी गाड़ी पर फेंके। इस हमले में सांसद मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों नेताओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शंकर घोष को बुधवार को छुट्टी मिल गई, लेकिन खगेन मुर्मू का उपचार अब भी जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, उनके बाएं गाल की हड्डी पर धातु की प्लेट लगाई जाएगी।
    मुर्मू के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर बंगाल विकास मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदयन गुहा ने कहा कि हत्या की साजिश का दावा अत्यधिक बढ़ा-चढ़ाकर किया गया है। उन्होंने कहा, अगर किसी को उन्हें मारना होता, तो केवल गाल पर चोट कैसे आती? वह उनकी पार्टी द्वारा तैयार की गई स्क्रिप्ट काे पढ़ रहे हैं। गुहा ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही इस हमले की निंदा की है और स्पष्ट किया है कि यह घटना “गलत” थी।

    Post Views: 131
    Bengal

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा…

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1672332
    Hits Today : 2997
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.