Author: Roaming Express

बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गांधीजी के स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर सफाई अभियान चलाया। हाथों में झाड़ू लेकर विद्यार्थियों ने सार्वजनिक स्थानों की सफाई की और लोगों को भी आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक धीरेन्द्र शुक्ल, प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल, डॉ. राजन शुक्ल, प्रधानाचार्या शशिप्रभा त्रिपाठी और प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री…

Read More

बस्ती। सुरेंद्र नगर कटरा स्थित लिटिल फ्लावर्स स्कूल में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। देशभक्ति गीतों के बीच विद्यार्थियों को दोनों महान नेताओं के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक राहुल सिंह और प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने मां सरस्वती, महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री और विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय मधुरानी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन के साथ की। दीप प्रज्ज्वलन…

Read More

लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) यानी एनयूजे-आई की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक चार और पांच अक्तूबर को अयोध्या धाम में होगी। देशभर से करीब 200 पत्रकार प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। बैठक में 22 राज्यों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) को दी गई है। एनयूजे-आई के राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने बताया कि बैठक में पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श होगा। पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। इनमें मीडिया काउंसिल की स्थापना, नए वेतन बोर्ड के गठन और…

Read More

संवाददाता (पंकज सिंह)  उप्र बस्ती जिले में  छावनी थाना क्षेत्र के पूरे सुखराम गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका गला कटा हुआ था और वह घर से करीब 100 मीटर दूर सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला। गांव के बच्चों ने युवक को तड़पते देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे सुखराम निवासी राहुल राजभर (25) पुत्र आशाराम दोपहर करीब 11:30 बजे गांव में आने वाली पक्की सड़क के किनारे सीमेंट के पोल के पास मिला। गले से अधिक रक्तस्राव…

Read More

संवाददाता (पंकज सिंह)  उप्र बस्ती जिले में गौर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कक्षा सात की छात्रा गुरुवार दोपहर स्कूल से घर के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच वह रानीपुर बाबू चौराहे के पास बेहोशी की हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को तत्काल सीएचसी गौर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे…

Read More

संवाददाता (पंकज सिंह) उप्र बस्ती जिले में  जुआ खिलाने के आरोप में लालगंज थाने की महसों चौकी प्रभारी संजय कुमार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कार्रवाई की है। एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है। साथ ही मामले में विभागीय जांच शुरू कराई गई है। पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी संजय कुमार के खिलाफ क्षेत्र में जुआ खिलवाने संबंधी आरोप सामने आए थे। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में आरोपों की गंभीरता सामने आने पर एसपी ने निलंबन की कार्रवाई…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में शुक्रवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ। कांग्रेस हाईकमान ने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। आराधना मिश्रा इससे पहले कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। कांग्रेस ने सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। वहीं देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्तियों के मुताबिक ये फैसले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। चुनाव से पहले…

Read More

उप्र बस्ती जिले में  दिव्यांग प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़े की आशंका सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पांच संदिग्ध आवेदनों की पहचान हुई है। डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने संबंधित आवेदकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। विभाग की टीम मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर उन्हें कार्यालय बुला रही है। बताया जा रहा है कि कुछ आवेदकों से फोन पर संपर्क भी हुआ है, लेकिन वे अब तक सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष नहीं रख रहे हैं। विभागीय स्तर पर इसकी भी पड़ताल की…

Read More

संवाददाता (पंकज सिंह) उप्र बस्ती जिले में  एपीएन पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्र नेता आदित्य नारायण तिवारी उर्फ कबीर हत्याकांड में अदालत ने तलब छह आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश/भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम न्यायालय के न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह आदेश दिया। अदालत में शासकीय अधिवक्ता दिलीप सिंह ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ऐठीडीह गांव निवासी शिवप्रसाद तिवारी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, उनका भतीजा कबीर छात्र राजनीति से जुड़ा था और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका था। छात्र राजनीति…

Read More

संवाददाता (पंकज सिंह) उप्र बस्ती जिले में  रुपये के लिए धमकाने और रकम न देने पर बाइक लेकर जाने के मामले में सोनहा पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे शिकायतकर्ता अपनी पल्सर बाइक से रामनगर चौराहे के पास नहर पर खड़ा था। इसी दौरान परसाकुतुब निवासी विनोद कुमार शर्मा (28) वहां पहुंचा और रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर विनोद बाइक लेकर…

Read More