Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 19, 2026 उत्तर प्रदेश

    गांधीनगर की ओर वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, चार स्थानों पर होगी पार्किंग

    उप्र बस्ती जिले में  दशहरा के साथ शहर में दुर्गापूजा मेले की रौनक बढ़ने और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष योजना तैयार की है। ज्योति यात्रा और मेले के दौरान भीड़ नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जीआईसी परिसर से कंपनीबाग तक करीब दो किलोमीटर क्षेत्र को पैदल जोन बनाया जाएगा। 21 अक्तूबर से दोपहर बाद शहर के मुख्य हिस्से में गांधीनगर की ओर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, जरूरत के अनुसार दिन में छोटे वाहनों को छूट दी जा सकती है।

    शाम पांच बजे के बाद वाहनों की नो एंट्री

    यातायात व्यवस्था के तहत शाम पांच बजे के बाद कंपनीबाग और रोडवेज तिराहे से गांधीनगर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को मालवीय मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जीआईसी गेट और कंपनीबाग के सामने बैरिकेडिंग कर यातायात पुलिस की पिकेट तैनात की जाएगी। गांधीनगर के संपर्क मार्गों पर भी पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे, ताकि वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें।

    अस्पताल चौराहे से दक्षिण दरवाजा की ओर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए बैरिकेडिंग की जाएगी। शहर में आने-जाने वाले वाहनों को कटरा से मालवीय मार्ग, सिविल लाइन मार्ग, पचपेड़िया मार्ग और रोडवेज से रेलवे स्टेशन मार्ग की ओर भेजा जाएगा। रोडवेज बसों का संचालन मालवीय मार्ग से पहले की तरह जारी रहेगा।

    पुरानी बस्ती में दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार मार्ग पर भी बैरिकेडिंग की तैयारी है। भीड़ बढ़ने पर इस मार्ग पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। दक्षिण दरवाजा और करुआ बाबा चौराहे से मंगल बाजार की ओर वाहनों की आवाजाही रोकने की व्यवस्था भी की जा रही है। इससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को कुछ परेशानी हो सकती है।

    चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

    ग्रामीण क्षेत्रों से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। इसके लिए चार स्थान चिह्नित किए गए हैं।

    • जीआईसी परिसर: रोडवेज की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग होगी।
    • केडीसी परिसर: बस्ती-महुली, बस्ती-कलवारी और बस्ती-हर्रैया मार्ग से आने वाले वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।
    • एपीएन कॉलेज परिसर: बस्ती-बांसी और बस्ती-डुमरियागंज मार्ग से आने वाले चारपहिया वाहनों की पार्किंग होगी।
    • श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज परिसर: पचपेड़िया और रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों को खड़ा कराया जाएगा।

    पुलिस के मुताबिक, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को खड़ा कराने से मेला क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी। श्रद्धालु वाहन पार्किंग में खड़ा कर पैदल मेले तक पहुंच सकेंगे।

    विसर्जन जुलूस में डीजे पर रहेगी नजर

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। एएसपी श्यामकांत ने बताया कि आयोजकों और डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने या अव्यवस्था फैलाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर डीजे जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

    सभी विसर्जन जुलूसों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जुलूस के दौरान होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

    Post Views: 66

    Related Posts

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026By Roaming Express

    Basti News:बस्ती में बाबा बागेश्वर की कथा कराने की पहल, 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आगमन का प्रस्ताव

    October 18, 2026By Roaming Express

    बस्ती में तीन दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किया आदेश

    October 17, 2026By Roaming Express

    Basti News: ट्रक की ठोकर से सड़क पर गिरी महिला, पहिए के नीचे आने से मौत

    October 14, 2026By Roaming Express

    Basti News:पूर्व IAS की गिरफ्तारी से गरमाई बस्ती की सियासत, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के सियासी भविष्य पर उठने लगे सवाल

    October 14, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026
    Don't Miss

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    सीतापुर और बहराइच के रहने वाले हैं आरोपी, दो गैंगस्टर भी शामिल; चोरी में इस्तेमाल…

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026

    Basti News:बस्ती में बाबा बागेश्वर की कथा कराने की पहल, 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच आगमन का प्रस्ताव

    October 18, 2026
    LATEST NEWS

    बस्ती में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    October 19, 2026

    Basti News:छावनी थाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर, अपराध से दूर रहने की ली शपथ

    October 19, 2026

    Basti News:दुर्गापूजा मेले को लेकर बस्ती शहर में यातायात प्लान तैयार, दो किमी क्षेत्र बना पैदल जो

    October 19, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1813951
    Hits Today : 6496
    Who's Online : 15
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.