जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उप्र बस्ती जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के तहत शुक्रवार सुबह आठ बजे जिले के 14 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 2045 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं के लिए की गई सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराने और पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
जिले के सभी 14 मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।







Hits Today : 2290
Who's Online : 14