शास्त्री चौक से जीआईसी तक निकली पदयात्रा, महिलाओं ने जताया एकजुटता और समर्थन
उप्र बस्ती जिले भाई दूज के अवसर पर भाजपा नेता मनीष मिश्रा के समर्थन में हजारों महिलाओं ने पदयात्रा निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। बंदना सिंह के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। शास्त्री चौक से शुरू हुई पदयात्रा कंपनीबाग और गांधीनगर होते हुए जीआईसी पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते महिलाओं का उत्साह देखने लायक रहा।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहीं बंदना सिंह ने कहा कि भाई दूज के पावन अवसर पर बहनों ने अपने भाई मनीष मिश्रा के समर्थन में यह पदयात्रा निकाली है। कहा कि मनीष मिश्रा ने बिना किसी राजनीतिक पद पर रहते हुए बहुत कम समय में बस्ती के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके मुताबिक, जितना काम मनीष मिश्रा ने किया है, उतना अब तक सत्ता पक्ष और विपक्ष भी नहीं कर पाया है। सोशल मीडिया पर उनके विरोध में लिखने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है, पूरी पिक्चर बाकी है।
इस मौके पर डॉ. शालिनी सिंह राजपूत ने कहा कि मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरी महिलाएं सामान्य घरेलू परिवारों से जुड़ी हैं और उनका समर्थन किसी पेशेवर आयोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि व्यक्तिगत विश्वास और आत्मीयता का परिणाम है। कहा कि मनीष मिश्रा ने अब तक लोगों के लिए जो काम किया है, उसके प्रति आभार जताने का समय अब महिलाओं का है। सभी को उनके साथ मजबूती से खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने मनीष मिश्रा की चुनावी जीत का भरोसा जताते हुए महिलाओं से एकजुट रहने की अपील की।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी पूरे आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। समर्थकों ने इस आयोजन को मनीष मिश्रा के प्रति अपने विश्वास, जुड़ाव और समर्थन की अभिव्यक्ति बताया। भाई दूज के अवसर पर निकली इस पदयात्रा के जरिए महिलाओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए अपने समर्थन को सार्वजनिक रूप से जाहिर किया।







Hits Today : 2135
Who's Online : 9