Author: Roaming Express
संवाददाता (पंकज सिंह) उप्र बस्ती जिले में सऊदी अरब से कमाकर घर लौट रहा हर्रैया क्षेत्र का युवक बस यात्रा के दौरान जहरखुरानी का शिकार हो गया। बाराबंकी के भिटरिया के पास एक व्यक्ति ने उसे चाय पिलाई। चाय पीने के कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। आरोप है कि इसी दौरान उसके पास रखा सामान और नकदी गायब कर दी गई। हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलभरिया राम गुलाम निवासी नईम सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बुधवार को वह हवाई जहाज से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद घर आने के लिए बस…
संवाददाता (पंकज सिंह) उप्र बस्ती जिले में नगर पंचायत रुधौली के बालेश्वरी नगर में बुधवार दोपहर एक ही मोहल्ले के युवक और युवती के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है। घटना की जानकारी होते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। कस्बा निवासी राहुल शर्मा (19) पुत्र गयादीन और इसी मोहल्ले की नीरू (22) पुत्री बाबूराम चौहान का शव बुधवार दोपहर करीब दो बजे पेड़ से…
उप्र बस्ती जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर मानसी दहिया ने बुधवार को पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल समेत विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई और अभिलेखों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सलामी के बाद क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, बैरक, यातायात कार्यालय और डायल-112 कार्यालय का निरीक्षण किया गया। एएसपी ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के साथ अभिलेखों को व्यवस्थित रखने…
उप्र मथुरा वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज आश्रम में ब्रज के साधु-संतों की बैठक हुई। संतों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कहा कि जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। पुलिस की ओर से लापरवाही बरते जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर राधाप्रसाद देव जू महाराज ने की। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बड़ी संख्या में दीक्षित साधक-साधिकाएं रहते हैं।…
संवाददाता (पंकज सिंह) एक बाल अपचारी भी पुलिस अभिरक्षा में, चोरी का पंपिंग सेट, कार और पांच मोबाइल बरामद बस्ती। छावनी पुलिस ने खेतों से पंपिंग सेट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पंपिंग सेट, वारदात में इस्तेमाल हुंडई वरना कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मलौली दूबे गांव के पास खेत से पंपिंग सेट चोरी होने के मामले में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान…
उप्र बस्ती जिले में उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की जिला इकाई में रिक्त तीन पदों के लिए मंगलवार को चुनाव कराया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देश पर गोंडा के राम बहादुर पांडेय और लखनऊ के मनीष कुमार पाठक को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। उनकी देखरेख में सदर तहसील सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार त्रिपाठी और राम सुमेर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अशोक कुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम सुमेर को 50 मतों से हराकर जिलाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वहीं उपमंत्री पद पर ज्ञानदास और लेखा परीक्षक पद…
संवाददाता (पंकज सिंह) उप्र बस्ती जिले में हर्रैया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बदमाशों ने घर से निकली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को निशाना बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने महिला से गले की माला, कान के कुंडल, पायल और नाक की कील जबरन छीन ली। इसके बाद उन्हें पास की झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान फूल कुमारी (80) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पीआरवी 112 और थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया…
उमाकांत तिवारी जिला मुख्यालय से संबद्ध, प्रद्युम्न कुमार को मिली जिम्मेदारी उप्र बस्ती जिले में हर्रैया तहसील में लेखपालों के विरोध-प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने एसडीएम का तबादला कर दिया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन से जारी आदेश में हर्रैया के एसडीएम उमाकांत तिवारी को पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्हें प्रभारी अधिकारी प्रमाण-पत्र/नजारत समेत संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बस्ती में तैनात एसडीएम प्रद्युम्न कुमार को स्थानांतरित कर हर्रैया का नया एसडीएम एवं उप जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। हर्रैया तहसील के…
पांच साल में 90 से 100 कार्ययोजनाओं से सड़क, जल निकासी और पोखरों के सुंदरीकरण का दावा उप्र बस्ती जिले में जिला पंचायत प्रशासक संजय चौधरी ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र में अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का ब्यौरा साझा किया। बताया कि जिला पंचायत की ओर से करीब 90 से 100 कार्ययोजनाओं के तहत क्षेत्र में सड़क निर्माण और मरम्मत, जल निकासी, पोखरों के सुंदरीकरण समेत कई काम कराए गए हैं। संजय चौधरी ने कहा कि गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, यही जिला पंचायत के विकास कार्यों का मुख्य…
उप्र बस्ती जिले में विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत जिनवा में इंडिया मार्का हैंडपंप के रिबोर कार्य में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में फंसे लघु सिंचाई विभाग के जेई अरविंद कुमार मल्ल के मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाने की तैयारी है। मुख्य अभियंता लघु सिंचाई ने एसपी बस्ती से मुकदमे की मौजूदा स्थिति और उससे जुड़े अभिलेख मांगे हैं। अरविंद कुमार मल्ल उस समय सल्टौआ गोपालपुर में लघु सिंचाई विभाग के जेई के पद पर तैनात थे। उनके खिलाफ वर्ष 2023 में वाल्टरगंज थाने में गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। फिलहाल वह…
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 10 |
Who's Online : 11 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com

Hits Today : 10
Who's Online : 11