संवाददाता (पंकज सिंह)
उप्र बस्ती जिले में सोनहा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भानपुर तिराहे पर दुर्गा मंदिर के सामने से पकड़ा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोनहा थाने में दर्ज मुकदमा में आरोपी उमंग उर्फ श्रेष्ठ जायसवाल पुत्र विनय जायसवाल निवासी नरखोरिया, थाना सोनहा के खिलाफ केस दर्ज है। पुलिस को आरोपी की तलाश थी। बुधवार को पुलिस टीम को आरोपी के भानपुर तिराहे पर मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दुर्गा मंदिर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश सिंह, उपनिरीक्षक शेखर प्रसाद साहनी और कांस्टेबल मनोज यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।








Hits Today : 5429
Who's Online : 10