- कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
उप्र बस्ती जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत महाराजगंज नगर रोड पर सोमवार देर रात ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग से हड़कंप मच गया। घटना पुराने ईंट-भट्ठे के पास की बताई जा रही है। गोली वाहन के पीछे के शीशे पर लगी। इस दौरान भोला निषाद बाल-बाल बच गए। सूचना पर डायल 112 और महाराजगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि भोला निषाद किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। प्रमुख प्रतिनिधि के मुताबिक, उनकी गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग की गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम, एसओजी और सर्विलांस टीम को भी बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।









Hits Today : 92
Who's Online : 6